डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ।
सर्वतोमुखी, प्रतिभस्मप्पन्न
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ।
तिरुतनी के सम्भ्रांत ब्राह्मण परिवार से
सरल, निश्छल स्वभाव से
अध्ययन में रूचि थी बाल्यकाल से ।
भारतीय संस्कृति के उन्नायक
दार्शनिक, तत्ववेत्ता, शिक्षाशास्त्री
व् कुशल अध्यापक ....।
दर्शनशास्त्र के ज्ञाता
महान् व्यख्यानकर्ता
राष्ट्र निर्माता शिक्षकों के प्रति कृत्यज्ञ थे ।
भारत के प्रकाश पुंज राधाकृष्णन
एक प्रेरक आयाम थे ।।
कुलाधिपति, राजदूत, उपराष्ट्रपति
राष्ट्रपति के पद पर प्रतिष्ठत हुए ।
सरवोच्च नागरिक सम्मान
भारतरत्न से विभूषित हुए ।।
राष्ट्र के प्रति समर्पण
निष्ठा के भाव से
अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर दिलाये
भारत को सम्मान ।
देखा करते थे स्वप्प्न
भारत ले विश्वगुरु का स्थान ।।
ऐसे महान् आत्मा के जन्म दिवस पर
सम्पूर्ण विश्व के गुरुजनों को
राजनिश प्रियदर्शी का
कोटि कोटि प्रणाम !!!
© राजनिश प्रियदर्शी
05/09/2016
No comments:
Post a Comment